फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की बाईमैक्स सेवा संकट में

Sat, 18 Jul 2015 12:53 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की बगैर तार वाली इंटरनेट कनेक्शन सेवा बाईमैक्स संकट में है। मॉडम की अनुपलब्धता के चलते उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में उन्हें होम अनलिमिटेड- 750 की जगह इंटरनेट का कॉमर्शियल अनलिमिटेड- 3500 का प्लान लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल की बाईमैक्स सेवा बगैर केबल के प्रदान की जाती है। इस सेवा के लिए उपभोक्ता की छत पर सिर्फ एक एंटीना भर लगाया जाता है, जिसे कंप्यूटर से कनेक्ट कर दिया जाता है। उपभोक्ता की छत पर लगा एंटीना एक्सचेंज की छत पर लगे मोबाइल टावर से सिग्नल प्राप्त करता है। मोबाइल टावर से इसकी कनेक्टिविटी की परिधि तकरीबन बारह किलोमीटर होती है। केबल फॉल्ट का झंझट न होने की वजह से पांच साल पूर्व शुरू हुई इस सेवा की मांग लगातार बढ़ती गई। लेकिन, अब बढ़ी हुई मांग को बीएसएनएल झेल नहीं पा रहा है। निगम उपभोक्ताओं को बाईमैक्स मॉडम उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। केवल एक ही कंपनी द्वारा इसकी आपूर्ति की जाती थी। अन्य कंपनियां इसमें रुचि नहीं दिखा रही हैं। मजबूरन लोगों को अनलिमिटेड- 3500 का प्लान लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें