फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः आज से शुरू होगी बीएसएल लैब, रोज जांचे जाएंगे 400 सैम्पल

Thu, 30 Apr 2020 01:47 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आज से मेडिकल कॉलेज में बीएसएल-3 लैब शुरू हो जाएगी। जिसमें रोज 400 सैंपल की जांच की जाएगी। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ प्रशासन की टीमों ने लोगों के सैंपल लेने का काम तेज कर दिया है।

विज्ञापन


डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बीएसएल-3 लैब को बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा। अभी इसे मंडलभर के सैंपलों की जांच के लिए तैयार किया गया है, लेकिन इसमें प्राथमिक तौर पर झांसी महानगर में लिए जा रहे सैंपल जांचे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक ओरछा गेट समेत तमाम इलाकों में 12 टीमें मतदाता सूची के साथ लोगों के सैंपल ले रही हैं। प्रशासन के पास पॉजिटिव पाए गए और उनके संपर्क में आए लोगों का पूरा डाटा मौजूद है। लोग घबराएं नहीं और अगर कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आया है, तो खुद सामने आकर जांच करा सकता है।
विज्ञापन


एल-1 अस्पताल का किया निरीक्षण डीएम आंद्रा वामसी ने बुधवार को नगर में चयनित एल-1 अस्पताल लाइफ लाइन और चिरंजीवी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड -19 से प्रभावित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। दोनों अस्पतालों में सारी तैयारियां किए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एमडी डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. संजय त्रिवेदी, डॉ. तनुज जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें