फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब पार्टी के दौरान युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर बेरहमी से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के खैरा गांव में बुधवार आधी रात के बाद अपने दोस्त को शराब पिलाने के बाद युवक ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी नृशंस हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मृतक के सिर में लकड़ी भी ठोकी गई। वारदात की सूचना मिलते ही देर रात एसएसपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम समेत डाॅग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। पूरे इलाके को सील करके पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई। उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक भाजपा का वार्ड पदाधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रक्सा के खैरा गांव निवासी शिवा अहिरवार (26) मुंबई की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके साथ गांव का जयहिंद भी काम करता था। 22 अप्रैल को शिवा के चचेरे भाई रामकुमार की शादी है। उसमें शामिल होने के लिए शिवा और जयहिंद यहां पहुंचे थे। शिवा के परिजनों का कहना है मंगलवार शाम करीब 7:30 पर शिवा को जयहिंद घर से बुलाकर ले गया। यहां से दोनों गांव के बाहर जयहिंद के ट्यूबवेल पहुंचे। यहां पहले से आधा दर्जन युवक मौजूद थे। इन सभी ने यहां शराब पी। परिजनों का आरोप है जयहिंद ने अंग्रेजी शराब पी, जबकि शिवा को तीन क्वार्टर देशी शराब के पिला दिए। इसी दौरान शिवा और जयहिंद के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर जयहिंद ने वहांं रखी कुल्हाड़ी से शिवा पर तबाड़तोड़ कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी का सीधा वार शिवा के सिर पर लगा। इससे उसका सिर फट गया। हाथ-पांव में भी गंभीर चोट आ गई। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद जयहिंद समेत वहां मौजूद अन्य सभी युवक फरार हो गए। विवाद की सूचना पर शिवा के परिजन भी वहां पहुंच गए। सदर सीओ प्रज्ञा पाठक, रक्सा एसओ अरुण तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी राजेश एस ने भी वहां पहुुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। उधर, परिजनों ने रक्सा थाने पहुंचकर जयहिंद समेत आठ अन्य अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी राजेश एस का कहना है विवाद की मुख्य वजह अभी मालूम नहीं चली है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इनसेट
भाजपा नेता समेत आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
शिवा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी जयहिंद झा पुत्र रघुवर समेत अंकित झा, राममिलन झा, सुरेश झा, किशनलाल झा, दीपक झा, जगन्नाथ झा, मुकेश झा पुत्र घनश्याम निवासी लक्ष्मनपुरा एवं अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 समेत एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इनमें से सुरेश को भाजपा का वार्ड उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों दोस्तोें के रिश्ते के बीच उलझी मौत की गुत्थी
शिवा और जयहिंद करीब-करीब हम उम्र हैं। शिवा की शादी कई वर्ष पहले हो गई थी, जबकि जयहिंद अभी अविवाहित है। पुलिस की पड़ताल में मालूम चला कि शिवा और जयहिंद कुछ वर्ष पहले ग्वालियर में रहकर प्राइवेट काम करते थे। उस दौरान शिवा अपनी पत्नी को लेकर ग्वालियर गया था। यहां जयहिंद भी उनके पड़ोस में रहता था। उस दौरान जयहिंद उनके परिवार के करीब आ गया था। इसके बाद शिवा ने पत्नी को गांव में छोड़ दिया और जयहिंद के साथ मुंबई में नौकरी करने चला गया। पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि शिवा की अनुपस्थिति में जयहिंद वीडियो कॉल करता था। यह बात शिवा को नागवार गुजरी। उसने इस बात के लिए जयहिंद को टोका भी था। इस बात पर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था।
पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
शिवा की हत्या की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची पत्नी माधुरी यह सुनकर बेसुध होकर गिर पड़ी। होश में आने के बाद रोते-बिलखते वह मौके पर पहुंच गई। परिवार के अन्य लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। शिवा की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। परिवार मेें पत्नी माधुरी के अलावा बेटा निक्की (8) एवं मानव (6) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें