फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में आपस में भिड़े भाई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके के इमिलिया गांव में बुधवार को दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

इमिलिया निवासी उदय सिंह और राम सिंह दोनों भाई हैं, जबकि इन दोनों की पत्नियां भी आपस में सगी बहनें हैं। दोनों खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दोनों के खेत सटे हुए हैं। पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच रंजिश चली आ रही है। बुधवार को उदय सिंह अपने बेटे कमल सिंह और पत्नी गोमती बाई के पास खेत पर जुताई करने गए थे। आरोप है कि इसी बीच भाई और उसके बेटों ने उदय सिंह से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद धमकाते हुए भाग गए। घटना में उदय सिंह (65), कमल सिंह (33) और गोमती बाई (55) घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रक्सा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तक्खर ने बताया कि अभी दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें