फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने ही उतारा था साले को मौत के घाट

विज्ञापन
थाना बड़ागांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को किया गिरफ्तार। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
जीजा ने ही साले को मौत के घाट उतारा था
विज्ञापन

झांसी। थाना बड़ागांव इलाके में 27 नवंबर को युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। एक युवती से अवैध संबंधों के विरोध करने पर जीजा ने ही साले के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को हाइवे पर फेंककर आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पत्थर व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह थाना बड़ागांव स्थित झांसी - कानपुर राजमार्ग पर दिगारा गांव के पास थाना मोंठ के कुम्हरिया गांव निवासी संदीप (19) का खून से लथपथ हालत में शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने पड़ताल के बाद मृतका के जीजा थाना चिरगांव के करगुवां गांव निवासी अनिल कुमार कुशवाहा को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौैरान आरोपी ने बताया कि एक युवती से उसके अवैध संबंध थे। जिसका विरोध उसका साला संदीप करता था। जिससे परेशान होकर उसने ठिकाने लगाने की योजना बनाई। संदीप (मृतक) शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करता था। 26 नवंबर को जीजा ने काम दिलाने का बहाना बनाकर उसे दिगारा गांव बुलाया। आमलेट में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिला दीं। जिसके खाने के बाद उसे उल्टी हुई और उसे गहरी नींद आ गई। कुछ देर बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला करने हत्या कर दी। शव को हाइवे किनारे फेंककर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पत्थर व मोबाइल बरामद किया है। टीम में बड़ागांव थानाध्यक्ष सुधीर पवार व सर्विलांस टीम से दुर्गेश चौहान, मनोज, प्रशांत, एसआई संतोष सिंह, संदीप कुमार, कमलाकांत, बबली यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें