फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
मृतको की फाइल फोटो
विज्ञापन
- रेवन के पास ककवारा तिगैला के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी

मऊरानीपुर। बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। पलेरा मध्य प्रदेश निवासी शिवम पटेल (30) पुत्र रामचरण अपनी बहन के ससुराल सेरसा, थाना पूंछ गया था। दोपहर के समय वह बहन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रेवन के पास ककवारा तिगैला पर अज्ञात बहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि दोनों की मौत मौके पर हो गई थी। परिजनों ने बताया कि निशा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं, शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में टोड़ीफतेहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार कटियार ने बताया कि मौके पर कोई भी बाहर नहीं मिला था। आसपास लगे कैमरा की फुटेज देखी जा रही है। जांच की जाएगी की दुर्घटना किस वाहन से हुई है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतको की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें