फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली विरासत देख अभिभूत हुए ब्रिटेन पीएम के माता पिता, किया स्मारकों का भ्रमण

Wed, 13 Nov 2019 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
ओरछा पहुंचे ब्रिटिश पीएम के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के माता-पिता बुधवार को अपने 12 दिवसीय इंडिया टूर के तहत ग्वालियर से पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे, यहां बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत को देखकर वे अभिभूत हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने भारत की स्थापत्य कला की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए ओरछा के जहांगीर महल में इस्तेमाल की गई बुंदेली व मुगल स्थापत्य के मिश्रित प्रयोग को देखकर कहा कि यह स्मारक हिंदू राजा वीर सिंह जूदेव व जहांगीर की मित्रता की नायाब निशानी है। इस दौरान उनका स्वागत मध्यप्रदेश सरकार के वाणिज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने किया।    

बुधवार दोपहर एक बजे ओरछा पहुंचने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पिता स्टेनली जानसन व उनकी पत्नी शारलोट जॉनसन ने अपने 10 सदस्यीय भ्रमण दल के साथ  रामराजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, जहांगीर महल, राजा महल और बेतवा किनारे स्थित बुंदेला राजाओं की छतरियों को देखा। 
विज्ञापन


उन्हें ओरछा के स्मारक घुमाकर ऐतिहासिक जानकारी देने वाले वरिष्ठ गाइड हेमंत गोस्वामी ने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पिता एवं माता ने ओरछा नगर की साफ-सफाई को देखकर भी खुशी जाहिर की।  

उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान उन्हें ओरछा सबसे सुंदर और अच्छी जगह लगी। स्टेनली जॉनसन इसके पहले मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ और पेंच नेशनल पार्क में पर्यावरणविद के रूप में काम कर चुके हैं। 

इस दौरान मध्यप्रदेश के वाणिज्य कर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने  उनसे मुलाकात की और जनसंख्या व पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि स्टेनली नेपर्यावरण और जनसंख्या मुद्दों पर कई किताबें लिखी हैं। साथ ही उन्होंने विश्व बैंक और यूरोपीय आयोग में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें