फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: असद से बरामद हुई पांच लाख रुपये कीमत की ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर, जानिए गुलाम के पिस्टल की कीमत

Fri, 14 Apr 2023 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

उमेश हत्याकांड के बाद असद अपने साथ दो महंगी रिवॉल्वर लेकर फरार हुआ था। वहीं, शूटर गुलाम के पास से भी कीमती विदेशी वाल्थर पी-88 पिस्टल बरामद हुई। यह भी एक घातक हथियार है। इसका पुलिस और आर्मी के लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ को लगातार चकमा दे रहे असद के पास से महंगी ऑटोमैटिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर बरामद हुई। इसकी कीमत बाजार में करीब पांच लाख रुपये है। एसटीएफ अफसरों के मुताबिक एक समय में यह ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर स्टेटस सिंबल मानी जाती थी। अमेरिका और ब्रिटिश राजघराने के लोग यह रिवॉल्वर रखते थे। इसे यूरोप और अमेरिका की कीमती रिवॉल्वर माना जाता था। 

विज्ञापन

ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर से ही एक अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स ए गारफील्ड की हत्या की भी हुई थी। असद को महंगे हथियार रखने का शौक था। पिता अतीक भी उसे फायरिंग करने की ट्रेनिंग देता था। असद के फायरिंग करने का एक वीडियो भी कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। 

 


उमेश हत्याकांड के बाद असद अपने साथ दो महंगी रिवॉल्वर लेकर फरार हुआ था। वहीं, शूटर गुलाम के पास से भी कीमती विदेशी वाल्थर पी-88 पिस्टल बरामद हुई। यह भी एक घातक हथियार है। इसका पुलिस और आर्मी के लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं। 

 

इस पिस्टल से एक बार में 15 राउंड फायर किए जा सकते हैं, जबकि इसकी फायर रेंज करीब 60 मीटर होती है। बाजार में इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इसे आसानी से जेब में रखकर घूमा जा सकता है। एसटीएफ टीम ने दोनों बदमाशों के पास से इन असलहों के साथ ही एक 32 बोर की देशी पिस्टल, 5 पिस्टल की मैगजीन, 2 पिस्टल में लगा कारतूस, 5 अन्य कारतूस समेत अन्य करातूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें