फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत अच्छे: गड्ढा एक, लाभार्थी चार

Fri, 12 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घरों में शौचालय बनवाने के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान को पाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा खुदवाए गए गड्ढे के पास खड़े होकर चार लोगों ने फोटो खिंचवाकर लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिए हैं। सफाई निरीक्षकों द्वारा की गई जांच में लोगों की यह कलाकारी पकड़ी गई है।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनवाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। शौचालय बनवाने के लिए महानगर के 15,250 लोगों ने नगर निगम में आवेदन किया था। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कराई गई जांच में 7,175 लोग पात्र पाए गए थे।

इन लोगों को तीन चरणों में आठ हजार रुपये अनुदान के रूप में दिया जाना है। गड्ढा खुदने के बाद दो हजार रुपये, टैंक बनने के बाद चार हजार रुपये व काम पूरा होने के बाद दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में पहले चरण का अनुदान लेने के लिए लाभार्थियों द्वारा गड्ढा खुदवाकर उसकी फोटो लगाकर आवेदन किया जा रहा है। सेनेटरी निरीक्षकों, सफाई हवलदारों व पार्षदों द्वारा की जाने वाली जांच में जो तथ्य उजागर हुए हैं, उसमें एक ही गड्ढे के पास खड़े होकर चार-चार लोगों की फोटो खिंची पाई गईं।

फोटो खिंचवाने वालों ने गड्ढे के पास अलग-अलग एंगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाई थीं। जांच के दौरान जिसकी भूमि पर गड्ढा मिला उसे पास कर दिया गया तथा अन्य लोगों के आवेदन को रद्द कर दिया गया है। इस तरह के करीब एक दर्जन मामले सामने आए हैं, इसमें सर्वाधिक सिमराहा व तालपुरा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें