झांसी। कोतवाली इलाके में मुर्गे के मीट की बिक्री कर भीड़ लगाने के चलते आठ लोगों को पकड़ा। सभी पर एफआइईआर दर्ज की गई, कोतवाली में बैठाने के बाद देर शाम सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
लॉकडाउन के चलते जिले के बाजार पूरी तरह बंद हैं। कई दुकानों को कुछ समय खोलने की परमिशन मिली है, लेकिन इनमें से कुछ दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर दुकानें खोल रहे हैं जिस पर पुलिस सख्ती भी बरत रही है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने आदिवासी कॉलोनी के पास बाहर सैंयर गेट निवासी नफीस कुरैशी समेत तीन लोगों पर मुर्गे की मीट की बिक्री कर भीड़ एकत्रित करने के चलते गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की। वहीं, उक्त क्षेत्र से ही इस्लाम समेत तीन लोेगों को भी पकड़ा। सभी पर लागू धारा 144 सीआरपीसी जैसे संक्रामक बीमारी के मानकों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की। दिन भर कोतवाली में बैठाने के बाद पुलिस नेे सभी को देर शाम मुचलके पर रिहा कर दिया।