फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गया ट्रैक, झूले की चादर कटने से चुटहिल हो रहे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टहलने के लिए बना ट्रैक टूटा पड़ा है। झूले की चादर कटने से मासूम चुटहिल हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम को मासूमों का दर्द नजर नहीं आ रहा है। महानगर के साहनी विहार कॉलोनी पार्क का हाल बदहाल हो गया है। हालात यह हैं कि पार्क के अंदर प्रवेश के लिए भी लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महानगर के साहनी विहार कॉलोनी में बने पार्क में समस्याओं का अंबार है। पार्क में लगे मेन गेट पर ताला पड़ा रहता है। लोग छोटे गेट से प्रवेश करते हैं, लेकिन छोटे गेट भी जंग लगने से जाम हो गए हैं। पार्क में बने रनिंग ट्रैक का हाल बदहाल है। जगह-जगह से ट्रैक टूट गया है। इसके साथ ही पार्क में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पार्क में लगे कूड़ेदानों में सप्ताह भर तक कूड़ा पड़ा रहता है, लेकिन कोई भी सफाई कर्मचारी यहां पर कूड़ा उठाने नहीं पहुंचता।
इसके अलावा पार्क में लगे झूले की चादर कट चुकी है। जिसके चलते कई बार बच्चे चुटहिल और घायल हो चुके हैं। अब बच्चों ने यहां पर झूलना बंद कर दिया है। पार्क में लोगों के बैठने के लिए बनी बेंच से पत्थर उखड़ चुके हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पार्क की बदहाली को दूर करने के लिए नगर निगम अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उधर, कॉलोनी के लोगों की दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग कहते हैं
पार्क में टहलने के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर ट्रैक टूटा हुआ पड़ा है। पूरे पार्क में गंदगी पड़ी रहती है। - रामकृष्ण
पार्क में लगे झूले की चादर कट गई है। इसके चलते बच्चे चुटहिल होते हैं। बच्चों को झूले पर नहीं भेजते।- रोली भदौरिया
यहां पर बनी बेंच के पत्थर टूट गए हैं। अब यहां बैठने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है। इसके चलते दिक्कत होती है।- संतोष कुमार
पार्क का मेन गेट तो बंद रहता है। छोटे गेटों में जंग लग गई है, तो वे इस तरह जाम हो गए हैं कि खुलते ही नहीं हैं।- भगवान सिंह
पार्क में लगे कूड़ेदान से कूड़ा उठता ही नहीं है। कूड़ा उड़कर पूरे पार्क में फैलता है। इससे परेशानी होती है।- कैलाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें