फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: औद्योगिक विकास की योजना को धरातल पर लाने के लिए आज होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जमीन अधिग्रहण के मसौदे पर लगेगी मुहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नोएडा की तर्ज पर झांसी में विकसित किए जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को होगी, जिसमें जमीन अधिग्रहण व सामान्य प्रशासन से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे बीडा के बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए झांसी में बीडा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए झांसी सदर तहसील के झांसी-शिवपुरी हाईवे के इर्दगिर्द के 33 गांवों की जमीन चिह्नित की गई है। जमीन अधिग्रहण के लिए 6,315 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और शासन ने इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। अब तक यह योजना फाइलों में ही थी, लेकिन अब ये धरातल पर उतरने जा रही है। इसके बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को होने जा रही है। बैठक मंडलायुक्त सभागार में दोपहर एक बजे होगी, जिसमें जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही अधिग्रहण की प्रक्रिया, नियम व शर्तें भी तय की जाएंगी। इसके अलावा बीडा के प्रशासनिक व्यवस्था का भी स्वरूप तय होगा। इसके कार्यालय को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग व वित्त विभाग के प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड व जल निगम के प्रबंधक निदेशक के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, मौसम खराब होने की वजह से इन अधिकारियों के बैठक में ऑनलाइन शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
000000
इन गांवों में बनेगा बीडा
बीडा झांसी सदर तहसील के ग्राम डगरवाहा, बाजना, राजापुर, बछौनी, परासई, इमिलिया, अमरपुर, गागौनी, बदनपुर, बसाई, खैरा, बैदोरा, चमरौआ, खजराहा बुजुर्ग, खजराहा खुर्द, मुरारी, किल्चवारा बुजुर्ग, मठ, गुढ़ा, बरुआपुरा, रमपुरा, किल्चवारा खुर्द, डोमागोर, डोंगरी, पुनावली कला, गेवरा, सिमरा, सारमऊ, कलौथरा, ढिकौली, कोटखेड़ा व अंवाबाय की 10 हजार हेक्टेअर से अधिक भूमि पर विकसित किया जाना है।
000000
296 प्रोजेक्ट को है जमीन की दरकार
झांसी में अपने उद्यम स्थापित करने के लिए 310 कंपनियां सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुकी हैं, जो यहां दो लाख दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रहीं हैं। इनमें से 14 ने अपना काम शुरू कर दिया है। जबकि, 296 प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना है, जिनमें जमीन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

0000000
बीडा के बोर्ड की पहली बैठक की तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को लाया जाएगा। इन पर मुहर लगते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - डा. लालकृष्ण, विशेष कार्यकारी अधिकारी-बीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें