अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया प्रदेश शाखा की संगोष्ठी आठ और नौ फरवरी को ओरछा में होगी। इसमें विशेषज्ञ ह्रदय रोग से बचाव और पुनरुद्धार विषय पर व्याख्यान देंगे। इसका उद्घाटन ह्रदय प्रत्यारोपण विशेषज्ञ प्रो. यूएम नागमलेश करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय होंगे।
यह जानकारी बुधवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. आरआर सिंह एवं सचिव डॉ. निर्देश जैन ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि झांसी में पहली बार हो रही संगोष्ठी में कई राज्यों के 600 से ज्यादा ह्रदय रोग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसका मूल उद्देश्य ह्रदय रोगियों की तेजी से बढ़ रही संख्या की रोकथाम एवं निवारण पर चर्चा करके बेहतर उपाय ढूंढना है।
संगोष्ठी में प्रो. ए. मुरुगनाथन, डॉ. रजनीश कपूर, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. रिपन गुप्ता, प्रो. एनएफ खन्ना, डॉ. सतीश गुप्ता, प्रो. ज्योर्तियमोय पाल, डॉ. प्रशांत द्विवेदी , प्रो. तनुज भाटिया अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान डॉ. कुतुबुद्दीन, डॉ. राहुल रंजन, डाॅ. योगेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।