फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड में नींबू का उत्पादन बढ़ाने पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को जिला औद्यानिक मिशन योजना के तहत जनपद स्तरीय गोष्ठी व कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नींबू वर्गीय फलों का क्षेत्रफल बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. आदर्श सिंह और विशिष्ट अतिथि डीएम अविनाश कुमार ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय नींबू अनुसंधान संस्थान नागपुर के निदेशक डा० दिलीप घोष ने बुंदेलखंड में नींबू वर्गीय फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने पर चर्चा की। कुलपति डा. एके सिंह ने नींबू वर्गीय फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने में विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के समन्वय पर जोर दिया। वीएनआर कंपनी के व्यापार प्रमुख डा. देवेश शुक्ला ने नींबू वर्गीय फसलों की उन्नति प्रजाति के बारे में बताया। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. रंजीत पाल ने नींबू वर्गीय फलों के लिए बुंदेलखंड में अवसर व चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डा. केबी पाटिल ने स्वीट ऑरेंज की खेती पर बल दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय की डा. संगीता धूमर नींबू के पोषक तत्वों की चर्चा की। डा. एसके कटियार ने नींबू के छिलकों से बनने वाले काॅस्मेटिक व पशु आहार से होने वाली अतिरिक्त आय के बारे में बताया। लुलू माॅल से आये बैजू गंगाधरम ने आपूर्ति श्रंखला के बारे में बताया। सीडीओ जुनैद अहमद व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने भी जानकारियां दीं। संचालन अग्रणी कृषक पुष्पेंद्र यादव ने किया। आभार उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव व अधीक्षक राजकीय उद्यान डा. प्रशांत सिंह ने जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें