झांसी। बृहस्पतिवार को रक्सा मैदान पर बबीना प्रीमियर लीग (बीपीएल) में दो मैच खेले गए। पहला मैच रेलवे और बीएचईएल व दूसरा मैच रक्सा और सदर के बीच खेला गया। जिसमें बीएचईएल ने दो विकेट से व रक्सा ने नौ विकेट से मैच जीता। सुशांत व गजेंद्र वर्मा मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
मैच के दौरान सिंह वृतसिंह मुख्य अतिथि रहे। पहले मैच में टॉस जीतकर रेलवे टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में रेलवे की ओर से सर्वाधिक रन शादाब हुसैन ने 23, रोहन डेविड ने 22 और सौरभ गावरी ने 22 रन बनाते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 105 रनों का लक्ष्य बनाया। बीएचईएल की ओर से सुशांत और विनय यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएचईएल की टीम ने जैक्सन के 22, विनय यादव के 16 और विनय शर्मा के 12 रनों की बदौलत 17 ओवरों में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं, प्रतियोगिता का दूसरा मैच रक्सा और सदर की टीम के बीच खेल गया। जिसमें टॉस जीतकर रक्सा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैटिंग करने उतरी सदर की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 153 रन बनाए। सदर की टीम की ओर से सर्वाधिक प्रभात टंडन ने 56, तानिष शर्मा ने 25 और मोहित वाल्मीकि ने 22 रन बनाए। रक्सा की ओर से कृष्णा और अनिकेत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रक्सा की टीम ने एक विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। रक्सा की ओर से गजेंद्र वर्मा ने नाबाद 66, अजीत ने 46 और कप्तान आशीष यादव नाबाद 30 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों को 51-51 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान आयोजक यशपाल सिंह ने सभी का आभार जताया।