झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र रिक्त सीटों पर 17 नवंबर तक ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। इसमें वो भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें प्रवेश परीक्षा देने के बाद भी कॉलेज आवंटन नहीं हुआ है। साथ ही जो परीक्षा में अनुपस्थित रहे हों, उन्हें भी एक मौका दिया है।
प्रवेश कंफर्म कराने के लिए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड ले जाना अनिवार्य होगा। इसे प्राचार्य अपने स्तर से मेरिट के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद भी यदि रिक्त स्थान हों तो मेरिट के आधार पर 17 नवंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छह नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए एक हजार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।