फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोबाइल और फास्ट फूड से बढ़ रहा किशोरों में बीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अब 12 से 18 वर्ष तक के किशोर भी हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी मुख्य वजह घटती खेलकूद गतिविधियां, मोबाइल का अधिक उपयोग, फास्ट फूड और बढ़ता मोटापा है।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई बच्चों को अधिक वजन के कारण चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है। आउटडोर गतिविधियां कम होने और घंटों मोबाइल या कंप्यूटर पर समय बिताने से उनकी शारीरिक क्षमता और रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओपीडी में हर माह करीब 40 बच्चे मोटापे की शिकायत लेकर आते हैं, जिनमें से लगभग पांच बच्चों में हाई बीपी की समस्या पाई जा रही है। इसके पीछे फास्ट फूड, अधिक वसायुक्त भोजन और पढ़ाई का तनाव भी अहम कारण हैं।

बचाव के उपाय
बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलकूद के लिए प्रेरित करें
फास्ट फूड और तैलीय भोजन का सेवन कम कराएं
रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद सुनिश्चित करें

मुख्य लक्षण
चलते समय सांस फूलना
घबराहट या बेचैनी
सिर दर्द या चक्कर आना
चिड़चिड़ापन या गुस्सा बढ़ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें