फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डाक से रियायती दरों पर भेजी जा सकेंगी पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। भारतीय डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट मेल सेवा का शुभारंभ झांसी मंडल के तीन डाकघर में किया है। झांसी, ललितपुर और उरई का एक-एक डाकघर इसमें शामिल है। इस सेवा के जरिये शैक्षिक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री रियायती दर पर भेजी जा सकेंगी।

जनसंपर्क अधिकारी अनूप व्यास ने बताया कि ज्ञान पोस्ट एक विशेष मेल सेवा है, जो लोगों को शैक्षणिक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री रियायती दरों पर भेजने की सुविधा देती है। इसका मुख्य उद्देश्य ज्ञान एवं सूचना के प्रचार-प्रसार को सुलभ बनाना है। इस पोस्ट के जरिये ग्राहक अपने पैकेट को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। प्रेषक को बुकिंग का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। अनुरोध पर प्राप्तकर्ता की रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वजन की सीमा न्यूनतम 300 ग्राम और अधिकतम पांच किलोग्राम तक की बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग शुल्क वजन के अनुसार 20 से 100 रुपये तक निर्धारित है। ज्ञान पोस्ट सेवा से न केवल प्रकाशकों और शिक्षण संस्थानों को लाभ मिलेगा, बल्कि शैक्षणिक संसाधनों की पहुंच को और अधिक सुगम बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें