फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन से बुक कराएं प्रदेश में कहीं भी होटल

Sat, 29 Aug 2015 11:30 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी आने वाले पर्यटक रेलवे स्टेशन से प्रदेश के किसी भी होटल में बुकिंग करा सकते हैं। पर्यटन विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर स्थित पर्यटक सूचना केंद्र में यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा केंद्र के सुचारु संचालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर पर्यटक सुविधा केंद्र संचालित किया जाता है। कर्मचारियों की कमी के चलते पिछले काफी समय से यह केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा था। केंद्र पर कर्मचारी न होने की वजह से यहां आने वाले पर्यटकों को निराशा उठानी पड़ती थी। लेकिन, अब व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। यहां दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो अलग - अलग शिफ्टों में कार्यरत हैं। इसके अलावा पर्यटक सूचना केंद्र की सुविधाओं का भी दायरा बढ़ा दिया गया है। यहां से पर्यटक पर्यटन निगम के उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में स्थित होटल की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। जो पर्यटक स्वयं के साधन से भ्रमण करना चाहते हैं, उन्हें पर्यटक सुविधा केंद्र से प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों तक आने जाने वाले मार्ग व उनकी खूबियों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया जाता है।

‘पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्र्यटन विभाग द्वारा उक्त सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं, जिनका पर्यटक लाभ ले रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां और भी सुविधाएं बढ़ाने की योजना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकुल गुप्ता, प्रबंधक - पर्यटन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें