फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, अपने दोस्त के साथ जा रहा था पुणे

Mon, 06 Jul 2026 01:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक के ट्रेन से नीचे गिरने की स्थिति साफ नहीं हो सकी। परिजन उसके साथ मौजूद दोस्त पर शंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे स्थित होटल में नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे युवक का शव अंबाबाय के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके ट्रेन से नीचे गिरने की स्थिति साफ नहीं हो सकी। परिजन उसके साथ मौजूद दोस्त पर शंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के दौसा के मंडावर इलाका निवासी कुलदीप (28) 3 भाइयों में सबसे छोटा था। कुलदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह जयपुर के एक होटल में काम करता था। अब उसे पुणे के एक होटल में नौकरी मिल गई थी। 3 जुलाई को वह नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए गोवा एक्सप्रेस में अपने दोस्त के साथ सवार होकर निकला था। कुलदीप के भाई संदीप के मुताबिक रात 10 बजे कुलदीप से फोन पर बात हुई। रविवार तड़के कॉल लगाने पर फोन नहीं लगा। शाम 6 बजे फोन करने पर पुलिस ने उसकी मौत की बात बताई। शव के पास उसका बैग और मोबाइल पड़ा मिला। परिजनों ने उसके साथ मौजूद दोस्त पर शक जाहिर करते हुए कहा वह झांसी से लौटकर घर पहुंच गया लेकिन, कुलदीप के बारे में उसने कुछ नहीं बताया। कुलदीप के ट्रेन से गिरने पर उसका बैग नीचे कैसे गिर गया, यह बात भी नहीं मालूम चल सकी।

सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें