फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरूद के पेड़ से लटका मिला महिला कांस्टेबल के पति का शव, बच्ची और बेटी के साथ छु्ट्टी पर गई थी पत्नी

Thu, 21 Nov 2024 02:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर जिले में एक महिला कांस्टेबल के पति का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सरकारी आवास के पीछे एक महिला कांस्टेबल के पति का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला कांस्टेबल अपनी बेटी के साथ दो दिन पहले छुट्टी पर गई है, इसलिए उसके आवास पर ताला लगा हुआ है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


तालबेहट के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल गोमती अपने पति रंजीत सिंह व सात साल की पुत्री के साथ सरकारी आवास में रह रही थी। बताया गया है कि वह दो दिन पहले वह छुट्टी लेकर गई हुई थी। गुरुवार को सुबह लोगों ने उसके सरकारी आवास के पीछे परिसर में रंजीत निवासी कन्नौज का शव अमरूद के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी तालबेहट अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे और कर्मियों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारवाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक द्वारा आत्महत्या की गई है। महिला कांस्टेबल कानपुर की निवासी बताई गई है और उसकी शादी करीब 7 से 8 बर्ष पूर्व कन्नौज में हुई थी। बताया गया है कि महिला कांस्टेबल 2016 बैच की कर्मचारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें