झांसी के चिरगांव में बीती रात एक हादसा हो गया। जहां पर एक किशोर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया। पैर फिसलने की वजह से पानी में चला गया। रेस्क्यू के बाद किशोर का शव बरामद हो गया है।
एक किशोर शुक्रवार की शाम पारीछा बांध पर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया। जहां किशोर पैर फिसलने से पानी में चला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौसम खराब होने के बावजूद भी गोताखोरों की मदद से देर रात तक काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह फिर से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पारीछा निवासी रिंकू रायकवार पुत्र प्रदीप अपने तीनों भाइयों के साथ पारीछा बांध पर पिकनिक मनाने गया था। तभी उसका एक भाई नहाते समय पानी में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए रिंकू दौड़ा। उसे बाहर निकाला गया। इसी बीच रिंकू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोनों भाइयों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसआई आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।शाम को एसडीआरएफ की टीम ने आकर खोजबीन शुरू की। लगभग पांच बजे उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक रिंकू अपने भाई चेतन, भरत, हिमांशु के साथ नहाने कल शाम चार बजे आया था। इनमें हिमांशु उसका सगा भाई है।जबकि चेतन, भरत बुआ के लड़के हैं। इनमें चेतन का जन्मदिन था तो चारों ने सोचा कि नहाकर आते हैं। तभी यह घटना घट गई।