झांसी के रक्सा थाना इलाके के ग्राम राजापुर निवासी नंदकिशोर अहिरवार राजमिस्त्री का काम करते थे। पांच जनवरी को कार सवार उनका उनके घर से अपहरण कर ले गए थे। पत्नी लक्ष्मी अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने नंदकिशोर के बड़े भाई, उसके बेटे व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अपहृत की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी बीच शनिवार को उसका शव बबीना के जंगल में बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।