फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही नौंवी की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव निवासी साक्षी पाल (14) पुत्री अमर सिंह पाल का शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। नहाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। वहां जाकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक बीमारी की वजह से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। किशोरी का शव मिलने की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी का शव फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बूढ़ा गांव निवासी अमर सिंह खेती-किसानी करते हैं। उनकी मझली बेटी साक्षी गणेश चौराहा के पास स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नौ की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को पिता एवं मां रूचि रिश्तेदारी में गए थे। घर पर बच्चे थे। सुबह करीब सात बजे साक्षी स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। नहाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसका भाई कमरे में पहुंचा तब उसका शव कुंडे पर फंदे से
लटका मिला। यह देखकर वह चीख उठा। आसपास के लोग भी पहुंच गए। साक्षी की मौत की सूचना पर पिता एवं मां भी रोते-बिलखते लौट आए। छानबीन के लिए पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि साक्षी पिछले दो साल से गले की बीमारी से परेशान थी। उसका काफी इलाज कराया गया लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। इस वजह से वह परेशान रहती थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में फंदा लगाकर सुसाइड की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। पुलिस ने उसके पास से किसी तरह के सुसाइड नोट के बरामद होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें