फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शासन के निर्देश पर पांच मई से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चारोें मूल्यांकन केंद्रों के प्राचार्यों व जिला विद्यालय निरीक्षक की बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुसार ही परीक्षकों को बुलाया व बैठाया जाएगा। यह सभी परीक्षक मास्क पहने होंगे और सैनिटाइज कराया जाएगा। झांसी के राजकीय इंटर कालेज, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की और सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कालेज व बिपिन बिहारी इंटर कालेज में हाईस्कूल की करीब ढाई लाख कापियां जांची जानी हैं। मूल्यांकन केंद्रों में कार्य सिर्फ 16 और 17 मार्च को हुआ था। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मूल्यांकन कार्य को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें