हाईस्कूल में 24260 और इंटरमीडिएट में 20715 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
दोपहर दो बजे घोषित होगा परीक्षा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुल जाएगा। दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित होगा। बोर्ड परीक्षा में जिले में कुल 44975 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल के 24260 और इंटरमीडिएट में 20715 विद्यार्थियों ने 67 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद और एनआईसी के वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।