फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईसी की जगह अब एलवीएम में जांची जाएंगी कापियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा। पहले से तय किए गए मूल्यांकन केंद्र बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज (बीआईसी) में कापियां नहीं जांची जाएंगी, इसकी जगह श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज (एलवीएम) को नया केंद्र बनाया गया है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद बीआईसी प्रतिबंधित क्षेत्र खुशीपुरा में होने की वजह से ये फैसला लिया गया है। जिले में इंटरमीडिएट की राजकीय इंटर कालेज में 4,106, हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में 53,225, हाईस्कूल की लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में 67,862 और एसपीआई इंटर कालेज में 68,725 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। वहीं, एसपीआई में पहले विज्ञान की कापियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों में उपस्थित परीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण प्रतिदिन शाम 6 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर केंद्रों द्वारा अपलोड कराया जाएगा। समस्त परीक्षक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन होगा। प्रत्येक परीक्षक की सीट निर्धारित रहेगी और सभी मास्क पहने होंगे। सभी शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बोर्ड से प्राप्त परीक्षक का नियुक्ति पत्र लेकर आएं। साथ में आधार कार्ड व फोटो भी लेकर आएं ताकि पास बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें