फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े रक्तचाप को ऑपरेशन के वक्त सामान्य करना मुश्किल

Tue, 25 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हाइपरटेंशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के 31वें वार्षिक सम्मेलन में गत दिनों इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में डॉ. आरआर सिंह ने ऑपरेशन के दौरान बढ़े हुए रक्तचाप का इलाज एवं उत्पन्न जटिलताओं के समाधान विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन




रक्तचाप रोग पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 815 ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इसमें मुंबई से एसएन शाह, चेन्नई से डॉ. ए मुर्गनाथन, मेदांता दिल्ली से डॉ. आरआर कासलीवाल, इंदौर से डॉ. एके पंचौलिया आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एके नड्डा द्वारा किया गया। राघवेंद्र हॉस्पिटल के प्रमुख ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के पूर्व, ऑपरेशन के दौरान एवं ऑपरेशन के बाद बढ़े हुए रक्तचाप को सामान्य करना काफी मुश्किल होता है। इसमें ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन व निश्चेतना विशेषज्ञ की प्रमुख भूमिका होती है। डॉ. आरआर सिंह हाइपरटेंशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव सदस्य हैं और यूपी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें