झांसी। रक्त को किसी भी तरह से बनाया नहीं जा सकता है, इसे सिर्फ दान किया जा सकता है। कोरोना वायरस के इस दौर में जहां ब्लड बैंक वैसे ही खाली पड़े हैं, ऐसे में रक्तदान का महत्व और भी बढ़ गया है। एक अक्तूबर को जिला अस्पताल में लगने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान करें।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर की शुरुआत बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से होगी। शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। ऐेसे में आपके रक्त की हर बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का स्रोत बन सकती है। कोरोना काल में रक्तदान शिविर आयोजन न होने से ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी हो गई है। ऐसे में खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक यूनिट रक्तदान कर आप भी महादानी बन सकते हैं।
रक्तदान के ये हैं फायदे
- स्ट्रोक के खतरे को कम करता
- कैंसर का खतरा भी कम हो जाता
- दिल की बीमारियों को कम करता
- वजन नियंत्रित करने में भी सहायक
- लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता