फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रकरण में दोनों पक्षों से जल्द होगी पूछताछ

Mon, 29 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
blood, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में खून की दलाली और कर्मी के बियर पीने के आरोपों की जांच के लिए जिला प्रशासन जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ करेगा। इसके लिए एक-दो दिन में नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में दलाली का वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक महिला से ब्लड देने के बदले साढ़े तीन हजार रुपये कर्मचारी द्वारा वसूलने का आरोप था। इसके अलावा वीडियो में कर्मचारी बियर पीते भी नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। कॉलेज प्रशासन ने तीन दिनों में जांच कर कार्रवाई की बात कही थी लेकिन जांच में लीपापोती होती रही।

वीडियो क्लिप और बयान दर्ज कराते समय महिला द्वारा आरोपियों की पहचान कर लेने के बावजूद कमेटी किसी परिणाम तक नहीं पहुंच सकी। इससे कमेटी पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व झांसी दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के सामने यह मुद्दा उठा, तो उन्होंने प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय बहादुर सिंह का कहना है कि एक-दो दिन में सभी पक्षों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें