फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
बबीना ब्लाक प्रमुख बबीता यादव शपथ ग्हण करती हुईं।
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिले के आठों ब्लाकों में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ शपथ दिलाई गई। चिरगांव ब्लॉक में राजकांतेश वर्मा, बंगरा में भारती आर्या, बबीना में बबीता यादव, बड़ागांव में रचना राजपूत, बामौर में चंद्रभान अहिरवार, गुरसराय में पद्मा टीकाराम पटेल, मोंठ में प्रभा देवी और मऊरानीपुर में आनंद सिंह परिहार ने ब्लॉक प्रमुख पद का दायित्व संभाला। इसके साथ ही गठित हो गई क्षेत्र पंचायत की सरकार। शपथ लेने के बाद ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत की बैठकों का आयोजन किया गया। हालांकि, ये औपचारिक ही रही। पहली बैठक परिचय के आदान-प्रदान तक सीमित रही। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ब्लॉक कार्यालयों में खासी भीड़भाड़ रही। ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने परिजनों व समर्थकों के साथ शपथ लेने पहुंचे। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद अपने प्रतिनिधियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। सभी जगह उत्साह का आलम नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें