फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
bliss firing
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में बारात वापस लौटने पर हर्ष फायरिंग की गई। वीडियो बनाकर बाकायदा सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी एक युवक की 10 फरवरी को शादी हुई थी। अगले दिन विदा कराकर बारात घर लौटी। खुशी में एक युवक ने गांव में हर्ष फायरिंग की। बाकायदा इसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो पुलिस के पास आने के बाद जांच की गई। जहां मामला सिजवाहा गांव का निकलने के बाद पुलिस ने लव यादव, कुश यादव और गजेंद्र पर एफआईआर दर्ज की है। रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें