फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काली जैकेट’ वालों को पीएम मोदी की सभा में नो एंट्री, तलाशी ली जाएगी, नहीं ले जा सकेंगे गुब्बारे

Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कोई व्यक्ति काली जैकेट पहनकर नहीं जा सकेगा। यदि पहनकर जाएगा भी तो गेट पर उतरवा ली जाएगी। काले झंडे भी नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की सेंध न लगाई जा सके, इसका भी पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है। काली जैकेट या काले कपड़े पहनना किसी का विरोध माना जाता है। प्रधानमंत्री 15 अरब रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आ रहे हैं। 

ऐसे में माना जा रहा है कि वह बुंदेलखंड को विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। यही नहीं, वह किसी पार्टी के कार्यक्रम में नहीं, बल्कि बतौर प्रधानमंत्री आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इसलिए, प्रशासन का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री का विरोध करने का मौका नहीं दिया जाएगा और न ही कोई ऐसे कपड़े पहनकर आ सकेगा, जिससे विरोध का अंदेशा हो।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनसभा में कोई गुब्बारे लेकर नहीं जा सकेगा। संदिग्ध लोगों की गहन तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति गुब्बारे न ले जा सके। माना जा रहा है कि अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग कर रहे कार्यकर्ता काले झंडे और गुब्बारे प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसी इनपुट के आधार पर गुब्बारों और काली जैकेट पर नजर रखे जाने की तैयारी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें