झांसी में ब्लैक फंगस से यह तीसरी मौत है। बुधवार को गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बीमारी इतनी बढ़ गई थी कि ऑपरेशन नहीं हो पाया।
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से एक और मौत हो गई है। बताया गया कि महिला के दिमाग तक फंगस पहुंच गया था। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ब्लैक फंगस के तीन मरीजों को भर्ती कराया गया था। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक महिला के दिमाग तक फंगस पहुंच गया था। ऐसे में ऑपरेशन नहीं किया जा सका और गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। अब झांसी में ब्लैक फंगस से मरने वालों का आंकड़ा तीन हो गया है।