फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू को शिकस्त देकर बीकेडी की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) की टीम ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) को शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बनाम दीपचंद महाविद्यालय के बीच खेला गया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आसानी से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए यशवर्धन ने शतक लगाया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंदेलखंड महाविद्यालय की टीम की ओपनिंग जोड़ी ने 130 रन की साझेदारी की। संदीप ने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी शतक लगाया। टीम ने 17 ओवर में 188 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच तनिष्क शर्मा को चुना गया। संदीप प्रजापति को बेस्ट बैट्समैन और कुणाल रैकवार को बेस्ट बॉलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अलका नायक, मुख्य अतिथि डॉ. सूरज कसाना, प्रो. एसके राय, प्रो. जितेंद्र कुमार तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें