फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेडी में भी दो नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बाद अब बीकेडी भी दो नवंबर से अपने यहां कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। महाविद्यालय में दो पालियों मेें सभी कक्षाएं संचालित होंगी। प्राचार्य की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 19 सितंबर से प्रदेश भर में कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल खुल गए हैं। हालांकि, इसके लिए पहले परिजनों से सहमति ली गई है। जिन्होंने सहमति दी है, उन्हें ही स्कूल बुलाकर पढ़ाया जा रहा है। अब उच्च शिक्षा स्तर पर भी क्लासेस संचालित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय दो नवंबर से अपने कैंपस में कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। हालांकि, कोरोना के चलते भीड़भाड़ न हो, इसलिए बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय बुलाया जाएगा। कोरोना के मद्देनजर एक सप्ताह तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी। अब बीकेडी ने भी दो नवंबर से अपने यहां दो पालियों में सभी कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है। प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने बताया कि कोविड के चलते छात्रों को दो गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजर आदि का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें