फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन को लेकर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 11 Jun 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
मऊरानीपुर। शनिवार को नगर में खनन को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस बीच कहासुनी के बाद टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व चौकी प्रभारी ने मामले को रफा-दफा करवा दिया। सत्ताधारियों के बीच हुए इस घमासान को लेकर नगर में चर्चा का विषय रहा। हालांकि शाम को सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के ऊपर लगाए गए आरोपोें को नकार दिया गया है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने छह माह के लिए बालू ठेके से नियमानुसार खनन करने की अनुमति दी है। इस बीच खनन माफिया साम, दाम, दंड, भेद अपनाकर अपनी जुगत बिठाने में लगे पडे़ है। शनिवार की दोपहर ढाई बजे भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र दमेले कई कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला पुरानी मऊ स्थित बैलाई हाट के पास पहुंचकर वहां से गुजर रहे बालू से भरे लगभग आधा सैकड़ा ट्रकों को रोक लिया। तथा आरोप लगाया कि उक्त ट्रकों में जिस घाट की एमएम 11  रसीद मौजूद है उस घाट से ट्रकों में लदी बालू नहीं ली गई है। उक्त ट्रकों में बालू को फर्जी तरीके से अवैध खनन कर दूसरे घाट से लाए जाने का आरोप लगाया है। नगर अध्यक्ष की इस बात से मामला तेजी से गरमाया गया। सूचना पर कुछ ही समय में रानीपुर चौकी प्रभारी बाली सिंह भदौरिया मौके पर पहुंच गए।

इस बीच नगर अध्यक्ष व चौकी प्रभारी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। इस बीच चौकी प्रभारी के फोन पर किसी का फोन आने पर उन्होंने ट्रकों से मौके से जाने का फरमान सुना दिया। ट्रकों को जाता देख नगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को पारा बढ़ गया। कुछ ही देर में तहसीलदार श्रीकृष्ण, कोतवाली प्रभारी बीएल यादव ने मौके पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद नगर अध्यक्ष के लगाए गए आरोप पर उन्होंने का निरीक्षण भी किया। पूरे दिन चले घटनाक्रम चर्चा का विषय रहा। उधर अमर उजाला संवाददाता ने चौकी इंचार्ज का पक्ष जानने के लिए दो बार फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


संगठन में कोई मतभेद नहीं
जो बालू उठाई गई है वह गलत जगह से उठाई गई है। जहां का पट्टा है वहीं से बालू उठाई जाए। विधायक ने बात करने से इंकार किया है यह बात हमारे सामने आई है। पर यह हमारा संगठन का मामला है। हमारे संगठन में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। हम आपस में बैठकर इसे सुलझा लेंगे।
 नरेंद्र दमेले, नगर अध्यक्ष भाजपा

निर्धारित जगह से उठाई जाए बालू
इस संबंध में विहारी लाल आर्य ने कहा कि जहां का पट्टा है बालू वहीं से उठाया जाए। अगर दूसरी जगह से उठाई जा रही है तो वह गलत है। नगर अध्यक्ष हमारे संगठन के है हमारी उनसे रोज बात होती है। हमारे संगठन में किसी प्रकार का मतभेद नही है।
विहारीलाल आर्य,  विधायक मऊरानीपुर

पट्टे पर दिए चौहद्दी बनाने के निर्देश
इस संबंध में तहसीलदार श्रीकृष्ण  का कहना है कि ठेकेदार का दो गाटा का पट्टा हुआ है। चौहद्दी न बनाने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। जिसके लिए ठेकेदार को तत्काल चौहद्दी बनाने के निर्देश दिए है। जिससे इस तरह भ्रम की स्थिति दोबारा सामने न आ सके।
विज्ञापन

तहसीलदार श्रीकृष्ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें