झांसी। पंचायत चुनावों की तैयारियों के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पंचायत चुनावों के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संरचना बनाई जाए, जिससे चुनाव में सफलता मिल सके। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। सरकार के कामकाज को बताकर चुनाव में आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है। एटा विधायक विपिन वर्मा ने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुटता दिखाने की बात कही। उन्होंने सभी ब्लॉक संयोजकों की सूची भी जारी की। बैठक में संयोजक छत्रपाल सिंह, संतोष सोनी, राम किशोर साहू, विवेक द्विवेदी, मुकेश मिश्रा, जमुना कुशवाहा, रामेंद्र सिंह, जयदेव पुरोहित, विनोद नायक, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, हेमंत परिहार, छत्रपाल सिंह, नंद किशोर, अखिलेश गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।