फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीतेगी: महेंद्र नाथ

Sun, 31 Mar 2019 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में 73 प्लस लोकसभा सीट जीतने का नारा है। लेकिन हम सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि झांसी-ललितपुर लोकसभा संसदीय सीट का प्रत्याशी सोमवार तक घोषित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रविवार को मेहंदी बाग स्थित एक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके साथ लाइव कार्यक्रम देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौकीदार के माध्यम से राष्ट्रवाद को बढ़ाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कुछ असर नहीं पडे़गा। परिणाम अच्छा आएगा और हम सभी 80 सीटों पर जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें