फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Mission 2024 : धर्मनगरी चित्रकूट से भाजपा तय करेगी चुनावी दिशा, प्रशिक्षण शिविर कल से

Thu, 28 Jul 2022 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यहां 29 से 31 जुलाई तक होने वाले प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में सरकार और संगठन के बड़े नेता, पदाधिकारी एक साथ होंगे। चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए जमीन और मजबूत तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी चित्रकूट से भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेगी। यहां 29 से 31 जुलाई तक होने वाले प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में सरकार और संगठन के बड़े नेता, पदाधिकारी एक साथ होंगे। चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए जमीन और मजबूत तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड में दो दशक के बाद एक बार फिर प्रदेश प्रशिक्षण शिविर हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2001-02 में ये शिविर लगा था। प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान काफी समय चित्रकूट में गुजारा। इसलिए चित्रकूट धर्मनगरी और लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। बताया गया कि चुनाव से ठीक दो साल पहले भाजपा यहां पर प्रदेश प्रशिक्षण शिविर आयोजित करके बड़ा संदेश देना चाहती है। शिविर में 14-15 सत्र रहेंगे। 198 लोग शामिल होंगे। 

इसमें यूपी के केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी, प्रकल्प और विभाग के प्रदेश स्तरीय संयोजक शामिल होंगे। हर सत्र को अलग-अलग वक्ता संबोधित करेंगे। शिविर में पार्टी के इतिहास, विकास, विदेश नीति से लेकर चुनाव से ठीक पहले जनता के बीच जिन मुद्दों को लेकर भाजपा जाएगी, उनके बारे में भी बताया जाएगा। चूंकि, ये शिविर हर तीन साल में एक बार होता है ऐसे में यहीं से 2024 की दिशा तय होगी। 
विज्ञापन


जनसंघ से ही भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा चली आ रही है। चित्रकूट पर्यटन स्थल और लोगों की आस्था का केंद्र है। अच्छी बात है कि यहां शिविर हो रहा है। 
- रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय महामंत्री, भाजपा

प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के इतिहास, विकास, विदेश नीति आदि मुद्दों पर बात होती है। दो दशक के बाद बुंदेलखंड में ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है।  
विज्ञापन

-अशोक राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें