झांसी। गुरसरांय के रहने वाले रामनरेश तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
रामनरेश तिवारी वर्ष 1999 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और विभाग प्रचारक रहे। उन्होंने लखनऊ, उन्नाव और सिद्धार्थनगर में रहते हुए इन जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। साल 2017 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। 2019 में वह भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए। 2021 में कानपुर ग्रामीण का जिला प्रभारी बना दिया गया। इसी साल रामनरेश को एक और बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है। अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। पूरे प्रदेश से वह एकमात्र भाजपा कार्यकर्ता हैं, जिन्हें किसान मोर्चा की इस नई राष्ट्रीय समिति में जिम्मेदारी दी गई है।