फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाला शांति मार्च

विज्ञापन
एनआरसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शा‌न्ति मार्च निकाला।
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओें ने बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शांति मार्च (पदयात्रा) निकाली।
विज्ञापन

पदयात्रा इलाइट चौराहा के नजदीक स्थित गायत्री गार्डन से महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रारंभ होकर इलाइट, जेल चौराहा, सदर बाजार, कचहरी चौराहा, गोविंद चौराहा होकर वापस इलाइट होकर कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। पदयात्रा के पूर्व आयोजित सभा में प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह संशोधन अल्पसंख्यकों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि बिल संशोधन की हकीकत पहुंचाने के लिए हम जन- जन को जागरूक कर रहे हैं। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि सरकार की सफलताओं से विपक्ष परेशान है। विधायक राजीव सिंह ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं। पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल ने कहा कि विपक्ष सही मुद्दों पर पेट्रोल डालने का काम कर रहे हैं। प्रदीप सरावगी, कंचन जायसवाल, संजीव श्रृंगीऋषि, संतोष सोनी, सुबोध गुबरेले ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हिमांशु दुबे, अमित साहू, आशीष अग्निहोत्री, प्रियांशु डे, दिगंत चतुर्वेदी , मनमोहन गेड़ा, संजीव अग्रवाल, रोहित गोठनकर मौजूद रहे। संचालन शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें