फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर निरस्त होने पर विरोध के बाद भाजपा पार्षद बैकफुट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में टेंडर निरस्त होने के बाद शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिखता। कल हुए भारी बवाल के बाद अब अचानक भाजपा पार्षदों ने पलटी मारते हुए नगर आयुक्त के फैसले को सही ठहराया है। निवर्तमान उपसभापति की अगुवाई में भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिलकर कल की घटना के लिए खेद जताते हुए टेंडर निरस्त करने के फैसले को सही ठहराया।
विज्ञापन

जनकार्य विभाग के 12 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी मिलने पर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने इन सभी को निरस्त कर दिया था। नगर आयुक्त के निर्णय के खिलाफ कल पार्षदों ने जमकर बवाल काटा। आश्चर्यजनक यह रहा कि आंदोलन की अगुवाई खुद भाजपा पार्षद कर रहे थे जबकि विपक्षी पार्षदों ने इससे दूरी बनाए रखी। कई भाजपा पार्षद टेंडर निरस्त करने का ही विरोध करते दिखे। निगम सूत्रों के मुताबिक भाजपा पार्षदों के इस रवैये को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पंसद नहीं किया। एक विधायक ने भी पार्षदों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। चारों ओर से किरकिरी होने के बाद भाजपा पार्षदों में खलबली शुरू हुई। आखिरकार निवर्तमान उपसभापति अनिल सोनी को नगर आयुक्त के पास खेद जताने जाना पड़ा। उपसभापति अनिल सोनी ने बकायदा लिखकर नगर आयुक्त से कल की घटना के लिए खेद व्यक्त किया। निवर्तमान उपसभापति के साथ ही पार्षद नीरज गुप्ता, अमन राय, मुकेश सोनी, भरत सेन, निर्दोष अग्रवाल ने नगर आयुक्त से कहाकि भाजपा पार्षदों को गुमराह करके आंदोलन कराया गया। उपसभापति ने पूल टेंडर को निरस्त करने के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें