फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने सफाई निरीक्षक से की अभद्रता

विज्ञापन
अभद्रता की खबर में......नगर निगम के कक्ष संख्या 33 में पार्षद द्वारा सफाई निरीक्षक के दौरान फाड़े गए अ?
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में बुधवार को एक भाजपा पार्षद ने सफाई निरीक्षक से अभद्रता कर दी। वार्ड में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न करने पर पार्षद ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिया। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में सफाई निरीक्षक ने नगर आयुक्त से शिकायत की। उधर, भाजपा पार्षद ने सफाई निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम में कार्यरत सफाई और खाद्य निरीक्षक अनूप साहू ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 40 आजादगंज के पार्षद सुरेंद्र कुमार राजू साहू ने उनसे नगर निगम के कक्ष संख्या 33 में आकर अभद्रता की। आरोप लगाया कि पार्षद अपने वार्ड में आउटसोर्स पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति मनमाने तरीके से कराना चाहते हैं। जबकि वार्ड में मानक से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। आरोप है कि पार्षद ने कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख को फाड़ दिया। साथ ही वार्ड में आने पर मारपीट कराने की धमकी दी। सफाई निरीक्षक अनूप साहू ने नगर आयुक्त से पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अनुमति मांगी है। उधर, पार्षद सुरेंद्र साहू ने कहा कि सफाई निरीक्षक वार्ड ने सफाई कर्मचारी की तैनाती कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। वे वार्ड में तैनात 25 कर्मचारियों की जगह 12 से काम कराते हैं। वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। इसके लिए शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें