फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपाइयों ने नए संकल्पों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछा। ओरछा में सोमवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रेस-ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। बैठक में नई दिशा और नए संकल्प लेने पर जोर दिया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में भाजपा संगठन और विचारधारा को मजबूत करने पर चर्चा हुई। युवा, महिलाएं, किसान, आदिवासी, अजा-अजजा वर्गों पर विचार-मंथन किया गया। प्रदेश में उद्योग और रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि समेत अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

0000
कृषक कल्याण और विकास कार्यों पर जोर
कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों की आय, सिंचाई, बिजली और कृषि उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगला वर्ष महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा, जिसमें लाड़ली बहना योजना पर भी बात हुई। केन-बेतवा परियोजना को बुंदेलखंड के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें