फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेताजी के स्वाभिमान को लगी ठेस': मांगा टोल टैक्स तो भाजपा नेता ने की गुंडागर्दी, 30 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 20 May 2022 09:10 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भाजपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। टोल प्लाजा पहुंचने पर तैनात कर्मचारियों ने टोल टैक्स की मांग की। इससे भाजपा नेता और उनके समर्थक गुस्सा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शिवपुरी हाईवे पर स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली को लेकर बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात भाजपा नेता तिलक यादव का टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों से विवाद हो गया। इस पर भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने वहां कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसके अलावा प्लाजा पर तोड़फोड़ भी की गई। 

विज्ञापन


मामले में शुक्रवार शाम रक्सा थाने में भाजपा नेता समेत 30 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विवाद उस समय हुआ जब भाजपा नेता पांच-छह गाड़ियों के काफिले के साथ दिनारा से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। काफिले के प्लाजा पर पहुंचने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने टोल टैक्स की मांग की। इससे भाजपा नेता और उनके समर्थक गुस्सा गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें