फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों को संविदा पर रख रही है भाजपा, झांसी में नहीं लगा मेट्रो का एक भी खंभा: सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए समाजवादी पार्टी ने खाका खींचना शुरू कर दिया है। शनिवार को सपा के पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कर्मचारी और मंत्रियों को संविदा पर रखती है। विकास की बात करने वाली भाजपा झांसी में मेट्रो का एक खंभा भी नहीं लगा पाई। जनता अब उन्हें दिल्ली की गद्दी से उतारने का काम करेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा के विजय रथ को दिल्ली जाने से रोकेगी। बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीएफ पखवाड़ा चलाया है। जिसमें उन्हाेंने पाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश में कहीं रोजगार नहीं दिखा। सरकार आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी, डंडा, गोली और आंसू गैस के गोले दाग रही है। जयंत चौधरी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में बोले कि किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन, देश की जनता दल बदलुओं को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर संतोष रायकवार, मनीला सिंह, आरिफ खान, विश्वप्रताप सिंह यादव, राजू प्रजापति, पंकज साहू, मोनू यादव, श्याम यादव जिला कार्यालय प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें