फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शैक्षणिक भ्रमण के लिए गोवा जाएंगे छह पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक प्रतिनिधि भी पार्षदों के साथ जा रहे, आज होंगे रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के छह पार्षद शैक्षणिक भ्रमण के लिए गोवा जाएंगे। सभी पार्षद रविवार को दिल्ली और वहां से गोवा के लिए रवाना होंगे। पार्षदों के साथ में विधायक प्रतिनिधि भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा पार्षदों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाता है। इसके लिए 40 करोड़ रुपये बजट भी आवंटित किया गया है। अब तक पार्षदों के दो दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए अंडमान निकोबार और गोवा जा चुका है। अब छह पार्षदों का तीसरा दल शैक्षिणक भ्रमण के लिए पणजी नगर निगम जाएगा। दल में पार्षद सुनील नैनवानी, मुकेश सोनी, भरत सेन, अमित राय, पंकज झा शामिल हैं। साथ में विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे भी निजी खर्च पर पार्षदों के साथ जा रहे हैं। पार्षदों का दल पणजी नगर निगम के कामकाज का तरीका सीखेगा। वहां की खूबियों को समझकर अपने क्षेत्र और महानगर को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देगा। रविवार को ट्रेन से दल दिल्ली पहुंचेगा। यहां से फ्लाइट से गोवा के लिए दल रवाना होगा। 22 फरवरी को गोवा से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे। 23 फरवरी को झांसी आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें