झांसी। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ छलावा कर रही है। सरकार ने अपनी योजनाओं में व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं दी है। कोरोना संकट में व्यापारियों पर सरकार द्वारा राजस्व वसूली का बोझ डाला जा रहा है। व्यापारियों के साथ हुए छल को लेकर पार्टी व्यापारी चौपाल लगाएगी और सरकार की हकीकत बताएगी।
पार्टी के जिला मुख्यालय किसान बाजार में उन्होंने कहा कि व्यापार सभा प्रत्येक बाजार में अपना संगठन तैयार करने का अभियान चलाएगी। पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा कि सपा सरकार में व्यापारियों को मिली सुविधाएं और योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर टैक्स का बोझ लाद रही है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार से व्यापारियों का मोहभंग हो चुका है।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर, वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू, के के सिंह यादव, शकील खान, राजेंद्र सोनी, पूर्व सभासद अमित कुशवाहा, अजय चड्डा, महिला जिलाध्यक्ष रीना यादव, अनिता सोनी, प्रियंका गुप्ता, जुगल पाल, शाहनवाज खान आदि उपस्थित रहे।
2022 में पार्टी बनाएगी सरकार
झांसी। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में व्यापार सभा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता करे शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप रहे। व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने 2022 मे सपा सरकार बनाने का दावा किया। पार्टी के बुजुर्ग घनश्याम कोरी को साइकिल भेंट की गई।