फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर की टिकट पर भाजपाइयों में घमासान

Sun, 08 Oct 2017 01:45 AM IST
jhansi
विज्ञापन
bjp jhansi news 1
विज्ञापन
महापौर की सीट सामान्य होने के संकेत मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच घमासान शुरू हो गया है। दावेदार सक्रिय हैं। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर झांसी आए तोकुछ दावेदारों ने उनसे मुलाकात की और एक अन्य दावेदार की शिकायत कर दी। मांग कि पहले उनसे इस्तीफा लिया जाए और तब उनका दावा स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व ने झांसी नगर निकाय चुनाव का प्रभारी प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर को बनाया है। शुक्रवार को पार्टी नेताओं को संकेत मिले कि महापौर की सीट सामान्य हो गई है, जिसकी घोषणा दस अक्तूबर तक हो जाएगी। इस बात का पता लगते ही सामान्य सीट होने का इंतजार करने वाले दावेदार सक्रिय हो गए हैं। टिकट पाने के लिए सभी अपनी पूरी ताकत, संबंध और सिफारिश को जोर दिखाने में लग गए हैं। इत्तिफाक से शुक्रवार की शाम विद्या सागर सोनकर का भी झांसी आना हो गया। कुछ स्थानीय नेताओं ने उन्हें बड़ागांव के पास रोक लिया। इस दौरान उन्हें बताया कि जिम्मेदार पद पर रहने के बाद भी एक पदाधिकारी महापौर का टिकट मांग रहे हैं। अगर टिकट मांगना है तो पहले वे अपने पद से इस्तीफा दे। इस पर प्रदेश महामंत्री ने उनकी बात को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी का कहना है कि सीट का आरक्षण तय होने के बाद दावेदारी पर विचार करेंगे। इसके बाद प्रदेश महामंत्री ने सर्किट हाउस में नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठ की।  मालूम हो कि, प्रमुख दावेदारों में राकेश गुप्ता, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, अमित साहू, संतोष गुप्ता, चंद्रभान राय, अनूप अग्रवाल और रामतीर्थ सिंघल के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें